Skip to content
बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में किसान पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव कराने के बाद घर लौटते समय पीछे से तब्बल से वार  विवाद शांत कराने पहुंचे थे जय प्रकाश, बिजली गुल होते ही हमले का आरोप; सिर और शरीर में गंभीर
Back to Blog
Chattisgarh1 min read

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में किसान पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव कराने के बाद घर लौटते समय पीछे से तब्बल से वार विवाद शांत कराने पहुंचे थे जय प्रकाश, बिजली गुल होते ही हमले का आरोप; सिर और शरीर में गंभीर

S

Samyak nahata

28 September 2026

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम विवाद सुलझाने पहुंचे एक किसान पर पीछे से तब्बल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में किसान के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे किसान को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। घटना के बाद घायल किसान के परिजनों ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पहले विवाद शांत कराया, फिर पीछे से हमला करने का आरोप

मामला कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा गांव के लारीपारा का बताया जा रहा है। घायल किसान की पहचान जय प्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम जय प्रकाश अपने छोटे भाई और गांव के अबला साहू उर्फ छोटा के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने के लिए पहुंचे थे।

बताया गया कि जय प्रकाश ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, जिसके बाद विवाद शांत हो गया और लोग अपने-अपने घर की ओर चले गए।

बिजली गुल होते ही तब्बल लेकर पहुंचने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि विवाद शांत होने के कुछ देर बाद गांव में बिजली गुल हो गई। इसी दौरान अबला साहू कथित तौर पर तब्बल लेकर जय प्रकाश के पास पहुंचा और पीछे से उस पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले में जय प्रकाश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#crime