Skip to content
BREAKING
EXCLUSIVEBREAKING

कोंडागांव में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का विशाल महाप्रदर्शन, आरक्षण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे

कोंडागांव में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का विशाल महाप्रदर्शन, आरक्षण की मांग को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे
📷 Pradeep Goswami

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के आह्वान पर शनिवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय में आरक्षण संबंधी मांगों को लेकर एक विशाल महाप्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में जिले भर से हजारों की संख्या में पिछड़ा वर्ग समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए और रैली व सभा के माध्यम से जोरदार आवाज बुलंद कर आंदोलन में जुटे रहे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में उचित आरक्षण देने और समाज के अधिकारों के संरक्षण की मांग की। रैली के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

#कोण्डागांव#बस्तर#छत्तीसगढ़#राजनीति
ShareXFacebook